सीयूएसबी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू, स्वच्छता के साथ विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

0
IMG-20260921-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 सितंबर 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई। अभियान की शुरुआत कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने की। पहले चरण में विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधरोपण किया गया।

कुलपति ने विद्यार्थियों को दिलाया सेवा का महत्व

कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सेवा सिर्फ किसी गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना है। विद्यार्थियों की ऐसी गतिविधियों में भागीदारी से उनमें सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।

परिसर और आसपास के क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

NSS समन्वयक प्रो. उषा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में NSS इकाई और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।

प्रो. उषा तिवारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनमें सेवा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को व्यवहार में उतारना है।

एक महीने तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

अभियान के तहत अगले एक महीने में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए विद्यार्थियों को समाज और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर प्रत्यक्ष रूप से काम करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षकों और कर्मियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रिंकी, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. राधे श्याम धोले और डॉ. विजय मोहरे का सहयोग रहा। पौधरोपण कार्यक्रम डॉ. हेमंत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कराया गया।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, सहायक कुलसचिव शशि रंजन, केंद्रीय विद्यालय बोधगया के प्राचार्य सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, स्वस्थ और हरित परिसर के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page