सीयूएसबी में एआई और खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 8-9 अक्टूबर को, 25 सितंबर तक भेज सकेंगे शोधपत्र का सारांश

0
IMG-20260923-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 सितंबर 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। स्कूल ऑफ एजुकेशन के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को होने वाली यह संगोष्ठी आईसीएसएसआर के प्रायोजन में आयोजित की जा रही है।

शिक्षकों और शोधार्थियों से मांगे गए शोधपत्र

संगोष्ठी का विषय “शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एकीकरण: अवसर, चुनौतियाँ और भावी संभावनाएँ” रखा गया है। इसमें शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और खेल विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञ अपने शोध और विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।

संगोष्ठी के संयोजक डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने शोधपत्र का सारांश 25 सितंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। प्रतिभागियों से पंजीकरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने की अपील की गई है।

खेल प्रदर्शन से लेकर खिलाड़ी स्वास्थ्य तक एआई पर चर्चा

संगोष्ठी में खेल प्रदर्शन के विश्लेषण में एआई के इस्तेमाल, शारीरिक शिक्षा, खिलाड़ी स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और खेल विज्ञान के क्षेत्र में तकनीक की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। आयोजन के जरिए इस क्षेत्र में एआई के उपयोग से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर विशेषज्ञों के विचार सामने आएंगे।

चयनित शोधपत्रों के प्रकाशन की योजना

आयोजकों के अनुसार चयनित शोधपत्रों को Bentham Science की Scopus-indexed प्रकाशन श्रृंखला में प्रकाशन के लिए विचारार्थ भेजने की योजना है। हालांकि, शोधपत्रों का प्रकाशन संबंधित प्रकाशक की समीक्षा, पात्रता और अंतिम स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

आयोजन समिति में ये शिक्षक शामिल

संगोष्ठी के संरक्षक सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह हैं। डॉ. आशीष कुमार सिंह कार्यक्रम निदेशक, डॉ. राहुल सिंह संयोजक तथा प्रो. रवि कांत, प्रो. उषा तिवारी और प्रो. मितांजलि साहू सह-संयोजक हैं।

आयोजन समिति में डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. पिंटू लाल मंडल और श्रीमती आर. एल. उदृष्णा देओरी शामिल हैं। स्कूल ऑफ एजुकेशन के सभी संकाय सदस्य भी आयोजन से जुड़े हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page