गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, कुलपति ने बेहतर अकादमिक और आवासीय सुविधाओं पर दिया जोर

0
IMG-20260920-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 सितंबर 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह का स्वागत हॉस्टल की चीफ वॉर्डेन श्रीमती रेणु ने किया।

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए उपलब्ध अकादमिक एवं आवासीय सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि भारतीय समाज में स्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जब छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर विश्वविद्यालय से आगे बढ़ेंगी तो इससे उनके साथ-साथ देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।

सुरक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की दी जानकारी

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास के नियमों एवं उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्राओं को विश्वविद्यालय जीवन में सकारात्मक सहभागिता, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रॉक्टर इंचार्ज प्रो. मंगलेश मंगलम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता के प्रभारी प्रो. मितांजलि साहू, एंटी रैगिंग अधिकारी डॉ. जावेद अहसन और हॉस्टल कॉर्डिनेटर डॉ. प्रमिला वेणु ने कुलपति के साथ मंच साझा किया।

इस अवसर पर सहायक प्रॉक्टर प्रो. अबोध कुमार, डॉ. मोनी रॉय, डॉ. संदीप मौर्या, मैत्रेयी हॉस्टल की चीफ वॉर्डेन डॉ. तारा काशव, वॉर्डेन दिव्या श्री दत्ता, वीडीएस हॉस्टल के वॉर्डेन डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. जाधव प्रताप सिंह, डॉ. देवव्रत, उपकुलसचिव प्रतिश कुमार दास, सहायक कुलसचिव शशि रंजन सहित अन्य शिक्षक एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन में हॉस्टल समिति की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम का संचालन लीजा आम्रपाली और अंजली ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वॉर्डेन डॉ. प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हॉस्टल कमिटी के प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट एवं सभी सदस्यों ने भी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में हॉस्टल की वॉर्डेन डॉ. सुनैना सिंह ने उपस्थित अतिथियों, छात्राओं एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page