सीयूएसबी में पृथ्वी दिवस सप्ताह पर मानव श्रृंखला रैली, 200 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

0
IMG-20260423-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 अप्रैल 2026,

गयाजी; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को जियोलॉजी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस क्रम में आयोजित मानव श्रृंखला रैली में 200 से अधिक स्कूली बच्चों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान छात्रों ने पृथ्वी संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने धरती की सुरक्षा के लिए सामुदायिक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वहीं जियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह ने इस वर्ष की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ पर विस्तार से चर्चा करते हुए ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया।

विशेष व्याख्यान और प्रतियोगिताएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान दो विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। प्रो. विनोद कुमार ने सतत जीवन में जैव-भूविज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि प्रो. वेंकटेश सिंह ने “नाभिकीय ऊर्जा में प्रगति एवं जनधारणा” विषय पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही स्कूली छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शपथ और सम्मान समारोह

सभी प्रतिभागियों ने हिंदी में पृथ्वी संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के शिक्षकों और आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मिलन कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page