मुख्यमंत्री ने ‘बिहार डायरी-2026’ और ‘कैलेंडर-2026’ का किया लोकार्पण

0
1767290868992.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 01 जनवरी 2026,

पटना। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘बिहार डायरी-2026’ और ‘कैलेंडर-2026’ का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने विभाग के प्रकाशनों की सराहना करते हुए कहा कि ये दस्तावेज़ बिहार की विकास यात्रा, उपलब्धियों और सरकारी पहलों की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करते हैं।

लोकार्पण समारोह में माननीय सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव सह सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि एवं डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिहार डायरी-2026’ और ‘कैलेंडर-2026’ न केवल सरकारी कार्यों का दस्तावेजीकरण करते हैं, बल्कि आम लोगों तक सूचनाओं के प्रभावी संप्रेषण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये प्रकाशन आगे भी राज्य के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत बनाने में सहायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page