जहानाबाद में शांति और विकास के साथ नववर्ष का आगाज़, डीएम और एसपी ने दी शुभकामनाएँ, बराबर पर्यटन क्षेत्र की सुरक्षा-सुविधाओं का किया निरीक्षण

0
1767292485076.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 01 जनवरी 2026,

जहानाबाद। नववर्ष 2026 का स्वागत जहानाबाद जिले में शांति, सौहार्द और विकास की भावना के साथ हुआ। जिला पदाधिकारी (डीएम) अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

डीएम ने संदेश जारी करते हुए कहा कि जहानाबाद एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध जिला है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा कायम रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और जिले के समग्र विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि बराबर की ऐतिहासिक पहाड़ियां, मौर्यकालीन गुफाएं, बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तथा काको स्थित विश्व की पहली सूफी संत महिला बीबी हजरत कमाल की दरगाह जैसी धरोहरें जहानाबाद को विशेष पहचान देती हैं। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से प्रेरणा लेते हुए जिले में शांति और अमन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नववर्ष के अवसर पर डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बराबर पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने रोपवे निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना यात्रियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बनेगी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय-bound तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि जिलेवासियों को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें।
एसपी विनीत कुमार ने बराबर पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

दोनों अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की कि नव वर्ष 2026 का स्वागत पूरे हर्षोल्लास, प्रेम और भाईचारे के साथ करें तथा जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page