अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता, गयाजी में कार्यशाला आयोजित

0
IMG-20260418-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 अप्रैल 2026,

गयाजी: महिला एवं बाल विकास निगम और प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पूर्व दिवस पर गयाजी जिले के मानपुर प्रखंड अंतर्गत कईया पंचायत स्थित तेतरिया पंचमुखी मंदिर परिसर में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सामाजिक सहभागिता पर जोर

कार्यशाला में धार्मिक गुरुओं, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

शपथ लेकर लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे लड़कियों की शादी 18 वर्ष के बाद और लड़कों की शादी 21 वर्ष के बाद ही करेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेंगे।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संस्थाओं की सक्रिय भूमिका

प्रयास संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी संस्था विभाग के सहयोग से लगातार बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चला रही है। साथ ही विभिन्न धर्मगुरुओं को भी इस कुप्रथा के खिलाफ शपथ दिलाई जा रही है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. रश्मि वर्मा, जिला मिशन समन्वयक सुशांत आनंद, मंदिर के पुजारी रविंद्र कुमार पांडेय, पंचायत मुखिया विजय ठाकुर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रयास संस्था के सदस्य गौतम परमार, विनोद कुमार, प्रियंका कुमारी और मोहम्मद आलमगीर के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page