गयाजी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, टाटा सफारी से 259 लीटर अवैध शराब बरामद

0
Screenshot_2026_0418_171202.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा पावर ग्रिड के समीप आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा सफारी वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उजले रंग की टाटा सफारी (संख्या BR-01PB-7996) की तलाशी लेने पर कुल 240 टेट्रा पैक/पेट बोतलों में 43.200 लीटर विदेशी शराब तथा 432 कैन बीयर (216.000 लीटर) बरामद की गई। इस प्रकार कुल 259.200 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार (31 वर्ष), सुजीत कुमार (32 वर्ष), आरती देवी (31 वर्ष) एवं बिमला देवी (46 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी समस्तीपुर और वैशाली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

छापेमारी दल में अवर निरीक्षक पूजा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार, मद्य निषेध सिपाही विजय कुमार राय एवं विकास रंजन के साथ अन्य गृह रक्षक जवान और सशस्त्र बल के सदस्य शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page