टेउसा में छठ व्रतियों की सेवा में आगे आया यू लाइक पब्लिक स्कूल, नारियल-शरबत व चाय का वितरण

0
IMG-20260325-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 मार्च 2026,

टेउसा (गयाजी): लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर टेउसा स्थित यू लाइक पब्लिक स्कूल की ओर से छठ व्रतियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। विद्यालय प्रबंधन ने छठ पर्व के संध्या अर्घ्य और प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान व्रतियों को नारियल, अगरबत्ती, शरबत और चाय वितरित कर उनकी सेवा की।

संध्या अर्घ्य के अवसर पर विद्यालय के निदेशक सतेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं छात्र टेउसा बाजार में खड़े होकर सड़क से गुजर रहे छठ व्रतियों को नारियल और अगरबत्ती भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान व्रतियों को छठी मैया के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ सहयोग प्रदान किया गया।

वहीं, प्रातःकालीन अर्घ्य के बाद माफा छठ घाट पर व्रतियों के लिए शरबत और चाय की व्यवस्था की गई। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने शरबत और चाय ग्रहण कर विद्यालय प्रबंधन के इस सेवा भाव की सराहना की। पारण करने वाली महिलाओं ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास से पर्व की पवित्रता और भाईचारे की भावना और मजबूत होती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सतेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि छठ पर्व हिंदू समाज का अत्यंत पवित्र और अनुशासनपूर्ण पर्व है, जिसे विशेष रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़ी श्रद्धा, संयम और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से विद्यालय परिवार द्वारा यह छोटी-सी सेवा का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और छठ व्रतियों की सेवा कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

सेवा के लिए खड़े शिक्षक और छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page