भाजपा ने संजय सरावगी को सौंपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान, पिछड़ा वर्ग नेतृत्व को दिया बड़ा संदेश

0
image_search_1765870480549.png
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 15 दिसंबर 2025,

पटना।भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में एक बार फिर सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक रणनीति को साधते हुए दरभंगा शहर से विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के साथ भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी की राजनीति में पिछड़ा वर्ग केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि नेतृत्व की मजबूत धुरी भी है।

56 वर्षीय संजय सरावगी पिछड़ा वर्ग से आने वाले भाजपा के लगातार चौथे प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले यादव समाज से नित्यानंद राय, कलवाड़ समाज से संजय जायसवाल और दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। अब वैश्य मारवाड़ी समाज से आने वाले संजय सरावगी के हाथों में बिहार भाजपा की कमान सौंपी गई है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से एक अहम संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन और सरकार का लंबा अनुभव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संजय सरावगी के पास संगठन और सरकार दोनों का व्यापक अनुभव है। वे अब तक छह बार दरभंगा विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी के भीतर उन्हें एक अनुभवी और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,
“संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई। वे हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संजय सरावगी की नियुक्ति से भाजपा को आगामी चुनावों में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक संतुलन साधने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page