पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के पिता एवं प्रख्यात शिक्षक नेता ब्रजनंदन शर्मा का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

0
1767552264072.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 04 जनवरी 2026,

पटना। बिहार के प्रतिष्ठित शिक्षक नेता और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा का आज सुबह लगभग 5:00 बजे पटना के 15 नंबर हार्डिंग रोड स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर फैल गई है। स्वर्गीय शर्मा जी, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार के पिता थे। वे न सिर्फ शिक्षक समुदाय के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि वर्षों से संगठनात्मक नेतृत्व, संघर्ष और शिक्षकों के अधिकारों की आवाज़ के लिए जाने जाते थे।

शिक्षकों के ‘मसीहा’ के रूप में थी पहचान

ब्रजनंदन शर्मा को शिक्षा जगत में शिक्षकों के मसीहा, वयोवृद्ध शिक्षक नेता, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अजेय अध्यक्ष,
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष
के रूप में जाना जाता था। शिक्षक समाज में उनकी लोकप्रियता और सम्मान का स्तर अद्वितीय था।

संघर्ष और नेतृत्व की विरासत

शर्मा जी ने अपने लंबे सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन में शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, शिक्षक सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज़ हमेशा प्रभावशाली और निर्णायक मानी जाती थी।

शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति

उनके जाने को केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की आवाज़, संघर्ष और मार्गदर्शन का मौन हो जाना कहा जा रहा है। उनके निधन को शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है। परिजनों, शुभचिंतकों और शिक्षक समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है। श्रद्धांजलि और संवेदना संदेशों का सिलसिला लगातार जारी रहा और रविवार के दिन ही उनके पार्थिव शरीर का पटना स्थित दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page