गया में जे.पी. नड्डा का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारों से गूंजा शहर

0
Screenshot_2025_1105_132351.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 नवंबर 2025,

गया, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को गया नगर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक और भव्य रोड शो किया। यह रोड शो अब तक का जिले का सबसे बड़ा और सबसे लंबा चुनावी शो माना जा रहा है।

इस रोड शो की शुरुआत प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर से हुई और समापन शहर के आजाद पार्क के पास हुआ। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़क के दोनों ओर लोग हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नारे लगाते नज़र आए। जगह-जगह फूलों की वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

रोड शो के दौरान ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से शहर गूंज उठा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गया नगर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार भी जे.पी. नड्डा के साथ रथ में सवार थे।

नड्डा ने इस अवसर पर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास और सुशासन के वादे को दोहराया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जे.पी. नड्डा का यह रोड शो केवल गया नगर क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव जिले की अन्य सीटों — जैसे बोधगया, टेकारी, बेलागंज, शेरघाटी और इमामगंज — पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

इस रोड शो ने जहां एनडीए के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है, वहीं विपक्ष के लिए यह एक शक्ति प्रदर्शन का संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page