नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह, विजय सिन्हा को राजस्व

0
Screenshot_2025_1121_104830.jpg
Share with

PATNA | 21 नवंबर 2025 | आर्यावर्त वाणी ब्यूरो

पटना; बिहार में नई कैबिनेट गठन के बाद विभागों के बंटवारे की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्रियों सहित सभी मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं।

🔹 मुख्यमंत्री के पास महत्वपूर्ण विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास रखा

सामान्य प्रशासन

मंत्रिमंडल सचिवालय

निगरानी

निर्वाचन

तथा ऐसे विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं

🔹 उपमुख्यमंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी

सम्राट चौधरी को गृह विभाग की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व विभाग जैसे विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।

👇नीचे सभी विभागों की पूरी सूची

मंत्री का नाम विभाग

1. नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं अन्य अप्रयुक्त विभाग
2. सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री गृहविभाग
3. विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व
4. विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण
5. बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर
6. श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास, परिवहन विभाग
7. मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य, विधि
8. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग
9. अशोक चौधरी, ग्रामीण कार्य
10. लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
11. नितिन नवीन, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
12. मदन सहनी, समाज कल्याण
13. रामकृपाल यादव, कृषि
14. संतोष कुमार, सुमन लघु जल संसाधन
15. सुनील कुमार, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
16. मो. जमा खान, अल्पसंख्यक कल्याण
17. संजय सिंह ‘टाइगर,’ श्रम संसाधन
18. अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा
19. सुरेन्द्र मेहता, पशु एवं मत्स्य संसाधन
20. रमा निषाद, आपदा प्रबंधन
21. लखेन्द्र कुमार रौशन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22. सुश्री श्रेयसी सिंह, सूचना प्रावैधिकी, खेल
23. डॉ. प्रमोद कुमार, सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
24. संजय कुमार, गन्ना उद्योग विभाग,
25.संजय कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
26. दीपक प्रकाश, पंचायती राज

Source: मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना

📌 राज्य ब्यूरो, आर्यावर्त वाणी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page