गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर मांगी रिश्वत, परिवहन कार्यालय का लिपिक और दलाल गिरफ्तार

0
1780069666674.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / बेगूसराय | 29 मई 2026,

पटना/बेगूसराय। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निगरानी की मुख्यालय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन कार्यालय, बेगूसराय के एक लिपिक और एक दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को वाहन हस्तांतरण (ट्रांसफर) कराने के एवज में 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

परिवादी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली निवासी सत्यम कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला परिवहन कार्यालय में वाहन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए।

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 063/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रंजीत कुमार निराला के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए संजय कुमार, लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय, बेगूसराय और शिवानंद झा, दलाल को 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग स्थानों से हुई गिरफ्तारी

निगरानी टीम ने दलाल शिवानंद झा को बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के दक्षिणी गेट के सामने स्थित सड़क से रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया, जबकि लिपिक संजय कुमार को जिला परिवहन कार्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष से हिरासत में लिया गया।

भागलपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। निगरानी ब्यूरो ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page