मवेशी चराने गए पशुपालक की वज्रपात से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
Screenshot_20260529_205801.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 मई 2026,

गयाजी। जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत के अभयपुर गांव स्थित तह्बलबीघा टोला में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मवेशी चराने के दौरान हुई घटना

मृतक की पहचान राजकुमार यादव (पिता- कामेश्वर यादव) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार यादव रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि राजकुमार यादव अपने पीछे तीन बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया।

मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की अपील

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत योजना के तहत मुआवजा देने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page