पितृपक्ष मेले में देवघाट और विष्णुपद की सफाई के लिए इलेक्ट्रिक लिटर पिकर मशीन शुरू

0
1790524821986.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 सितंबर 2026

गयाजी: पितृपक्ष मेले के दौरान देवघाट और विष्णुपद मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गया नगर निगम ने इलेक्ट्रिक लिटर पिकर वैक्यूम क्लीनर मशीन का इस्तेमाल शुरू किया है। रविवार को मशीन का शुभारंभ मेयर गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन और पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया। शुभारंभ के बाद मशीन को मौके पर सफाई कार्य में लगाया गया।

देवघाट और विष्णुपद के आसपास होगी सफाई

नगर निगम के अनुसार, मशीन का उपयोग मुख्य रूप से देवघाट और विष्णुपद मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में किया जाएगा। पितृपक्ष मेले के दौरान यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पिंडदानी पहुंच रहे हैं। पिंडदान और तर्पण के बाद घाटों तथा आसपास के क्षेत्रों में फूल-माला, पूजन सामग्री, कागज, पॉलीथिन और अन्य छोटे कचरे के बिखरने से सफाई की जरूरत बढ़ जाती है।

बैटरी से चलती है मशीन, नहीं निकलता धुआं

पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि लिटर पिकर मशीन पूरी तरह इलेक्ट्रिक और बैटरी से संचालित है। इसके संचालन के दौरान धुआं नहीं निकलता, जिससे प्रदूषण की समस्या नहीं होगी। मशीन में वैक्यूम सिस्टम लगा है, जिसकी मदद से सड़क, घाट परिसर और मंदिर के आसपास बिखरे छोटे-छोटे कचरे को तेजी से उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मशीन के इस्तेमाल से सफाई कार्य में तेजी आएगी और सफाईकर्मियों को भी राहत मिलेगी।

कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई का दावा

मेयर गणेश पासवान ने कहा कि मशीन कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई करने में सक्षम है। पितृपक्ष मेले के दौरान लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए देवघाट और विष्णुपद जैसे प्रमुख स्थानों पर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में इसका उपयोग किया जाएगा।

वैक्यूम से कचरा उठाकर किया जाएगा निस्तारण

नगर आयुक्त डॉ. गगन ने बताया कि मशीन के वैक्यूम सिस्टम से बिखरे कचरे को उठाकर मशीन में जमा किया जाएगा। इसके बाद एकत्र कचरे को निर्धारित स्थान पर ले जाकर उसका निस्तारण किया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि इससे घाटों और मंदिर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी और पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page