एनएच-22 पर साइनेज, अतिक्रमण और जलजमाव से जाम की समस्या दूर करने को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

0
1782840340428.jpg

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 30 जून 2026,

जहानाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (एनएच-22) पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, बराबर गुफा आने वाले पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने तथा रेलवे अंडरपास में जलजमाव के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

एनएच-22 पर लगाए जाएंगे दिशा-सूचक साइनेज

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, एनएच-22 को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दिशा-सूचक (साइनेज) बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विश्व प्रसिद्ध बराबर गुफा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अवैध अतिक्रमण हटाने की बनेगी कार्ययोजना

जिला पदाधिकारी ने एनएच-22 के किनारे किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से सभी अतिक्रमित स्थलों की सूची तैयार कर कार्रवाई की तिथि के साथ शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिया कि सूची प्राप्त होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना के समन्वय से अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो।

रेलवे अंडरपास में जलनिकासी के दिए निर्देश

बैठक में रेलवे अंडरपास में जलजमाव के कारण लगने वाले जाम की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को निर्देश दिया कि अंडरपास से नियमित रूप से पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, जिससे वर्षा के दौरान जलभराव और यातायात बाधित होने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

यातायात व्यवस्था सुधारने पर प्रशासन का जोर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ay:block;" focusable="false" aria-hidden="true" xmlns="http://www.w3.org/2000/svg" viewBox="0 0 32 32">

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page