प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा “पंचायत विकास दिवस”
आर्यावर्त वाणी | पटना | 24 जून 2026,
पटना: ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में “पंचायत विकास दिवस” का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप सतत् विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals-SDGs) पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, योजनाओं, समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी।
“पंचायत विकास दिवस” के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी पंचायत के विकास कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, उनके लाभ तथा विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।
