गयाजी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, आईजी विकास वैभव ने किया उद्घाटन, कहा- ऐसे आयोजन समाज के कमजोर वर्ग के लिए बेहद लाभकारी

0
1782061611327.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 जून 2026,

गयाजी: शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित गोसाईबाग में माहुरी वैश्य मंडल (माहुरी मंडल) परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, लेट्स इंस्पायर बिहार टीम एवं माहुरी वैश्य मंडल के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आम लोगों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होते हैं।

400 मरीजों की हुई नेत्र जांच

शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 400 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए, जबकि गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार के लिए अस्पताल केंद्र पर बुलाया गया। उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन और उपचार की भी जानकारी दी गई।

बिहार में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की जरूरत : विकास वैभव

इस अवसर पर आईजी विकास वैभव ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लगातार आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश भर में सबसे कम लगभग छह हजार रुपये है, जबकि दिल्ली जैसे शहरों में यह लगभग 46 हजार रुपये है। ऐसे में जरूरतमंद और वंचित वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को आगे आकर स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं कर्मचारी, लेट्स इंस्पायर बिहार की टीम तथा माहुरी वैश्य मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित साह, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार लोहानी, संगठन मंत्री कौशल भदानी, कमलेश कुमार, रणजीत कुठरियार, विक्की कुमार और आशीष कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति के अध्यक्ष रूपेश कुमार कुठरियार, सचिव विवेक कुमार सेठ, सह सचिव सूरज कुमार सेठ, संगठन मंत्री मुकेश तर्वे, मीडिया प्रभारी रणजीत कुठरियार एवं सौरभ लोहानी भी उपस्थित थे। वहीं महिला समिति की अध्यक्षा निकिता, सचिव अलका लोहानी, मीडिया प्रभारी रिंकी साट और नीतू ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page