अतरी में 120 लीटर शराब के साथ टेम्पू जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260615-WA0008.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 जून 2026,

गयाजी: जिले के अतरी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर अवैध शराब के साथ एक टेम्पू को जब्त किया है। यह कार्रवाई चहल-मुडेरा पैमार पुल के समीप की गई, जहां वाहन की जांच के दौरान शराब की खेप बरामद हुई।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो आरोपी गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के मालथिया गांव निवासी छोटू कुमार (पिता-अजय रवानी) तथा परसावां गांव निवासी पंकज कुमार (पिता-महेंद्र यादव) के रूप में हुई है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद शराब और टेम्पू को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page