सिंचाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, हर खेत तक पानी पहुंचाने पर जोर

0
1779123457989.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना | 18 मई 2026,

पटना:  सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ट्यूबवेल, तालाब, आहर, पईन एवं पोखर के रख-रखाव और सिंचाई व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने एवं जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।

लघु जल संसाधन विभाग को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन की जिम्मेदारी लघु जल संसाधन विभाग को सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा पंचायती राज विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

“हर खेत तक पहुंचे सिंचाई का पानी”

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आय बढ़ाने के लिए हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मॉनसून की अनिश्चितता को देखते हुए सभी राजकीय नलकूप पूरी तरह क्रियाशील रहें, ताकि किसानों को पटवन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वार्ड स्तर पर बनेगी मैनेजमेंट कमिटी

मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों के बेहतर संचालन और रख-रखाव के लिए वार्ड स्तर पर मैनेजमेंट कमिटी गठित करने पर बल दिया। इसके साथ ही तालाब, आहर, पईन एवं पोखरों के नियमित रख-रखाव और संरक्षण के निर्देश भी दिए गए।

पंचायत स्तर पर तकनीकी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग को अपना इंजीनियरिंग सेल विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर तकनीकी एवं निर्माण कार्यों को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page