गयाजी में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था पर एसएसपी ने दिए अहम निर्देश

0
IMG-20260509-WA0003.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 मई 2026,

गयाजी। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था की मजबूती तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार 09 मई 2026 को पुलिस कार्यालय, गयाजी में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के तमाम वरीय एवं क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा जिले के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान जिले के सभी थानों के बीते माह के कार्यों एवं उपलब्धियों की क्रमवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानों में दर्ज कांडों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के तामिला, फरार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा गंभीर अपराधों की जांच की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओं पर की गई पुलिस कार्रवाई का भी मूल्यांकन किया गया।

बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष रूप से सक्रियता बढ़ाने, चोरी, लूट, हत्या एवं अन्य संगीन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

इसके अतिरिक्त विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने एवं आमजन में सुरक्षा का माहौल कायम रखने पर भी जोर दिया गया। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने, प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के अंत में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित समाधान करने एवं पुलिस की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page