मोटरसाइकिल चोरी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0114_000602.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 जनवरी 2026,

गयाजी; बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकुली में मोटरसाइकिल चोरी के विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुनदीरिका यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), गयाजी एवं बेलागंज थानाध्यक्ष तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए घटनास्थल को सुरक्षित किया। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम हेतु एएनएमसीएच, गयाजी भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ग्राम टिकुली में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर हुए विवाद के कारण मुनदीरिका यादव की चाकू मारकर हत्या की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलागंज थाना पुलिस ने लगातार छापामारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीतिश कुमार (पिता–दिनेश यादव) एवं दिनेश यादव, दोनों ग्राम टिकुली, थाना बेलागंज के रूप में की गई है।

इस संबंध में बेलागंज थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page