बराबर का रोपवे 31 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश, जिलाधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

0
IMG-20251202-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 2 दिसंबर 2025,

जहानाबाद। आज दिनांक 02 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी जहानाबाद अलंकृता पांडेय ने ऐतिहासिक बराबर पहाड़ पर चल रहे विकास एवं पर्यटन प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों का गहन निरीक्षण किया। ये सभी कार्य माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जारी हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों की गति, गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीढ़ी मार्ग निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति

योजना के अंतर्गत शेड संख्या–1 से शेड संख्या–6 तक जाने वाले सीढ़ी मार्ग के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। बड़े पत्थरों की कटाई का कार्य पूरा कर लगभग 10.30 फीट चौड़ा सुगम रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी।

सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा कार्य पूरे

सीढ़ी मार्ग पर लाल बालूपत्थर (Red Sandstone) लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। इससे स्थल की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक मार्ग उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी ने इन कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी परियोजनाएँ उच्चतम गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरी होनी चाहिए।

पर्यटन विकास की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री की यह योजना बराबर पहाड़ को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और स्थानीय जनता के लिए सुविधाएँ बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन कार्यों के पूरा होने से जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

रोपवे निर्माण कार्य का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बराबर पहाड़ी रोपवे परियोजना का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए 31 जनवरी 2026 तक रोपवे का निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

बच्चों को दी ऐतिहासिक जानकारी

निरीक्षण के दौरान भ्रमण पर आए स्कूल के बच्चों को जिलाधिकारी ने बराबर की गुफाओं के ऐतिहासिक महत्व और उनसे जुड़े तथ्यों की जानकारी दी, जिससे बच्चों में इस धरोहर को लेकर उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page