बागबेड़ा में छठ व्रतधारियों के बीच समिति ने किया निःशुल्क पूजा सामग्री वितरण

0
IMG-20251026-WA0000.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जमशेदपुर | 26 अक्टूबर 2025,

जमशेदपुर, लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से शनिवार को सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, नारियल, फल, लौकी एवं अन्य पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सह भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन कैलाश धाम मंदिर प्रांगण, शीतला माता मंदिर, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित सुबोध झा के निवास स्थल पर किया गया। इस अवसर पर गांधीनगर, बजरंग टेकरी, नया बस्ती, रामनगर एवं बागबेड़ा कॉलोनी से आए छठ व्रतधारियों को पूजा सामग्री दी गई।

सुबोध झा ने बताया कि समिति पिछले 40 वर्षों से छठ पर्व पर समाज सेवा के रूप में जरूरतमंद एवं असहाय व्रतधारियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण करती आ रही है। इस परंपरा को इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ जारी रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रमुख सदस्यों कार्तिक झा, सौरभ कुमार, मिट्ठू कुमार, गौरव कुमार, यश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही, वरिष्ठ समाजसेवी संजय झा, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, रितु देवी, संयोजक विनोद राम, मनोज सिंह, रामदुलारे चौबे, सुनील झा समेत वंश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ पाठक, सौरभ शुक्ला, मनीष कुमार, पूर्णिमा रजक, सुमित्रा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, सुमित डांगी, दीपक डांगी, राजू शर्मा, कौशल्या शर्मा एवं समिति के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page