खिजरसराय में करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, नानी के घर आया था बच्चा

0
Screenshot_2026_0719_234855.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनिया पंचायत के पाठकबीघा गांव में करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नानी के घर आया था किशोर

मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी संजीत यादव के 14 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों के लिए वह अपनी नानी के घर पाठकबीघा आया हुआ था।

काम के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर किसी कार्य के दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर खिजरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page