डोभी चेकपोस्ट पर शराब तस्करी का खुलासा, दो मारुति ईको से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो गिरफ्तार

0
IMG-20261031-WA0013
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 अक्टूबर 2026,

गयाजी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। इसी क्रम में गयाजी जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मारुति सुजुकी ईको वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो वाहनों से 1176 बोतल शराब बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग की टीम ने समेकित जांच चौकी, डोभी में जांच के दौरान दो मारुति सुजुकी ईको वाहनों को पकड़ा। दोनों वाहनों का निबंधन नंबर BR-02BM-3614 और BR-01DA-3980 है। तलाशी के दौरान कुल 308.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें 1176 बोतलें शामिल हैं।

वैशाली और पटना के दो युवक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (33 वर्ष), पिता रामवृक्ष राय, निवासी पकौली, थाना विदुपुर, जिला वैशाली तथा रंधीर कुमार (22 वर्ष), पिता स्वर्गीय विजय राम, निवासी बनवारीपुर, थाना बिहटा, जिला पटना के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, उत्तम कुमार, हलेन्द्र कुमार और बंटी यादव सहित मद्य निषेध विभाग के कर्मी, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र

विभाग की ओर से बताया गया है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

शराबबंदी वाले बिहार में दो वाहनों से 308 लीटर से अधिक विदेशी शराब की बरामदगी एक बार फिर अवैध शराब के परिवहन पर निगरानी और जांच व्यवस्था की भूमिका को सामने लाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page