पटना में थानाध्यक्ष 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
1784564429573.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 20 जुलाई 2026,

पटना: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने पटना जिले के साम्यागढ़ थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई निगरानी ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने साम्यागढ़ थाना परिसर में की।

जेसीबी चलाने के एवज में मांगी जा रही थी रिश्वत

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, प्रहलादपुर निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साम्यागढ़ थानाध्यक्ष क्षेत्र में जेसीबी मशीन चलाने के बदले साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

योजना बनाकर रंगे हाथ दबोचा

सत्यापन के बाद निगरानी थाना कांड संख्या-085/26 दर्ज किया गया। वरीय पुलिस उपाधीक्षक अरुणोदय पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने जाल बिछाकर साम्यागढ़ थाना परिसर में ही थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विशेष न्यायालय में किया जाएगा पेश

निगरानी ब्यूरो ने बताया कि गिरफ्तार थानाध्यक्ष से पूछताछ के बाद उन्हें विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

2026 का 79वां ट्रैप केस

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 85वां प्राथमिकी कांड है। इनमें 79 ट्रैप केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें अब तक 79 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में कुल 29.14 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि बरामद की गई है। ब्यूरो ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page