मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर गयाजी में ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्ग रहेंगे बंद

0
image_search_1759047302693.webp
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 मार्च 2026,

गयाजी; बिहार के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर गयाजी जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह कार्यक्रम 20 मार्च 2026 को गयाजी जिले के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर में आयोजित होना है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों को आम नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

सुबह 7 बजे से कई सड़कें रहेंगी बंद

प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार रामाश्रय चौक, बंधुआ मोड़ (शहीद द्वार), तिराया मोड़, गुंजोई (आरंगा मोड़) और करियादपुर बाजार की ओर जाने वाले सभी रास्ते सुबह 7 बजे से सभा समाप्ति तक आम नागरिकों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान विभागीय सचिव, मंत्री, विधायक तथा विशेष एंबुलेंस को आवागमन की अनुमति दी गई है।

इन मार्गों से पहुंच सकेंगे आम नागरिक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सभा स्थल तक पहुंचने के लिए आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। प्रशासन के अनुसार लोग बंधुआ मोड़, बरतारा, ढीवर, फतेहपुर, पहाड़पुर, जामेता, शैलिया और भिटौरा मोड़ होते हुए मायापुर सभा स्थल के पास पहुंच सकते हैं।

व्यवस्था बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page