जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते चान्दन के CO गिरफ्तार, SVU ने रंगे हाथ दबोचा

0
1789059008774.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | बांका | 10 सितंबर 2026

बांका: विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बांका जिले के चान्दन अंचल के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कथित रूप से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई।

SVU के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार के अनुसार, परिवादी सियाराम कुमार ने SVU पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि टाइटल सूट केस संख्या 2395/95 में पारित आदेश के आलोक में संबंधित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए अंचल अधिकारी द्वारा दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के अनुसार तत्काल 20 से 25 हजार रुपये देने को कहा गया था।

शिकायत का सत्यापन, रिश्वत मांगने की पुष्टि

SVU की ओर से शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान अंचल अधिकारी रविकांत कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि होने की बात SVU ने कही।

इसके बाद अभियुक्त अंचल अधिकारी के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 09 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया है।

धावा दल ने 20 हजार रुपये लेते पकड़ा

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार अकेला के नेतृत्व में SVU की टीम एवं धावा दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए रविकांत कुमार को कथित रूप से 20 हजार रुपये रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद SVU की ओर से अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के उपरांत मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान किए जाने की बात विशेष निगरानी इकाई ने कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page