जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

0
IMG-20260520-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 20 मई 2026,

जहानाबाद। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (Government Engineering College) जहानाबाद के स्टार्टअप सेल द्वारा “लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक्स” विषय पर एक महत्वपूर्ण स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को स्टार्टअप से जुड़े कानूनी, वित्तीय एवं नियामकीय पहलुओं की जानकारी देना था, ताकि वे उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर समझ के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में जिला निबंधन कार्यालय, जिला GST कार्यालय तथा जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप शुरू करने के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं, कंपनी रजिस्ट्रेशन, टैक्स एवं कंप्लायंस, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) और सरकारी नियमों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।

स्टार्टअप की सफलता में कानूनी समझ जरूरी

विशेषज्ञों ने कहा कि आज के दौर में स्टार्टअप शुरू करना अपेक्षाकृत आसान हो गया है, लेकिन उसे लंबे समय तक सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए कानूनी एवं वित्तीय नियमों की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि शुरुआत से ही सभी नियमों और प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया जाए तो भविष्य में आने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनने की प्रेरणा

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए प्रेरित करना है।

भविष्य में भी होंगे ऐसे कार्यक्रम

स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के युवा और छात्र स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ सकें और अपने नवाचार को सफल व्यवसाय में बदल सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन, फंडिंग, टैक्सेशन और कानूनी विवादों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page