बिजली बिल में सुधार के लिए गयाजी ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में विशेष शिविर

0
image_search_1787156002286.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 अगस्त 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना के मुख्यालय के निर्देशानुसार गयाजी जिले के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गयाजी (ग्रामीण) क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

त्रुटिपूर्ण बिजली बिल में तत्काल सुधार का उद्देश्य

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, गया (ग्रामीण) के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों में अविलंब सुधार करना है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि उनके बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वे अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर संबंधित त्रुटि के संबंध में आवेदन जमा करें और अपने विद्युत बिल में सुधार करवाएं।

अब तक 302 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विशेष शिविर के तहत अब तक 302 उपभोक्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनके विद्युत बिलों में सुधार की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा रही है।

उन्होंने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 22 अगस्त 2026 तक आयोजित इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बिलिंग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित अवधि में अपना आवेदन जमा करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page