प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर 20 अगस्त को गयाजी में सोलर जागरूकता कार्यक्रम

0
image_search_1787155106491.webp
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 अगस्त 2026

गयाजी: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026 को गयाजी के हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह में विशेष सोलर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

रूफटॉप सोलर और सब्सिडी की दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, योजना के लाभ और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया, सोलर प्लांट की स्थापना एवं रख-रखाव तथा सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली बिल में होने वाली बचत के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बैंक और सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में संबंधित विभागीय पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, सोलर एजेंसी के प्रतिनिधि एवं योजना के लाभुकों की सहभागिता रहेगी। विशेषज्ञों द्वारा रूफटॉप सोलर सिस्टम के इस्तेमाल से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की भी जानकारी दी जाएगी।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

विद्युत प्रमंडल शहरी गयाजी के कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करें।

उन्होंने लोगों से योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर प्लांट स्थापित करने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page