अतरी में मुस्कुराता बचपन अभियान के तहत सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित

0
IMG-20260102-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 जनवरी 2026,

गयाजी; अतरी प्रखंड के ग्राम टेटुआ टांड़ में ‘मुस्कुराता बचपन’ अभियान के तहत आज प्रतिभा बाल विद्या मंदिर, विद्यालय टेटुआ–अतरी के सौजन्य से बच्चों के बीच निःशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। प्राचार्य टुनटुन कुमार आनंद ने शिविर लगाकर सैकड़ों बच्चों को कॉपी–कलम सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री प्रदान की।

इस दौरान उन्होंने RTE (Right to Education) के तहत मिलने वाले निःशुल्क नामांकन व शिक्षा के अधिकार के बारे में अभिभावकों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, इसलिए समाज के प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों बच्चों ने प्राचार्य के साथ मिलकर “मेहनत जारी है” का नारा भी लगाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

इस अवसर पर शिक्षक अंकुश कुमार, आर्यण राज, दीपक कुमार, तथा ग्रामीणों में पप्पू चौधरी, सुधीर कुमार, सनोज पासवान, रिया कुमारी, सोनी देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page