शेरघाटी में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 160 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260811-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अगस्त 2026,

गयाजी: जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से 160 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 70.390 लीटर बताई गई है।

मद्यनिषेध विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्रवाई धाघर गांव, थाना शेरघाटी, जिला गयाजी में की गई। इस दौरान पुलिस ने एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार, पिता मिथलेश प्रसाद, निवासी धाघर गांव, थाना शेरघाटी, जिला गयाजी के रूप में की गई है। मद्यनिषेध विभाग की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के लिए गठित छापेमार दल में मद्यनिषेध विभाग की अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह सहित गृहरक्षक एवं सशस्त्र बल के अन्य सदस्य शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page