समृद्धि यात्रा– सारण में 538 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास – उद्घाटन

0
1769012763603.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 21 जनवरी 2026,

छपरा (सारण); मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ संचालित समृद्धि यात्रा के तहत आज सारण जिले का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 451 करोड़ रुपये की लागत से 45 योजनाओं का शिलान्यास तथा 87 करोड़ रुपये की लागत से 24 योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में आधारभूत संरचना, कौशल विकास, आजीविका सृजन और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं, जिनसे जिले के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने छपरा सदर स्थित जीविका सिलाई केंद्र एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), छपरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा महिला सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास की दिशा में इन संस्थानों की भूमिका की सराहना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच सके।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत आम लोगों को संबोधित किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएँ शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से सारण जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक सक्रियता भी और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page