रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: पूर्णिया में राजस्व कर्मचारी सहित दो दबोचे गए

0
Screenshot_2026_0417_182524.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना / पुर्णिया | 17 अप्रैल 2026,

पूर्णिया: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय से एक राजस्व कर्मचारी समेत दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी थाना कांड संख्या 045/26, दिनांक 16 अप्रैल 2026 के तहत यह कार्रवाई की गई। परिवादी सूरज सहनी जो गुलाबबाग हांसदा (पूर्णिया) के रहने वाले हैं उन्होंने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि भूमि रोक से जुड़े मामले की जांच रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है।

सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया

ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया और ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिलेखागार से रंगे हाथ गिरफ्तारी

कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक (अंचल कार्यालय पूर्णिया पूर्व) और अप्राथमिकी अभियुक्त रूमी कुंडू को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए कार्यालय के अभिलेखागार से गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय में पेशी की तैयारी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page