मुफस्सिल थानाध्यक्ष का पदभार संभालते ही IPS दीप्ति मोनाली ने की बैठक, बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

0
IMG-20260310-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 मार्च 2026,

गयाजी: जिले के मुफस्सिल थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष परिक्ष्यमान आईपीएस दीप्ति मोनाली ने पदभार संभाल लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष दीप्ति मोनाली ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, ड्यूटी के दौरान अनुशासन का पालन करने तथा जनता के साथ सौहार्दपूर्ण और शालीन व्यवहार करने का भी निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक के दौरान थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। इस मौके पर सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page