गया के फतेहपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों की तलाश में पुलिस

0
Screenshot_2026_0314_210930.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 14 मार्च 2026,

गयाजी; जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। यह घटना 12 मार्च की बताई जा रही है, जब पीड़िता सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, रास्ते में एक सुनसान स्थान पर चार युवकों ने छात्रा को पकड़ लिया और नशीला पदार्थ लगे कपड़े से उसका मुंह बांधकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दे मौके से फरार हो गए।

सहेली ने दी परिजनों को सूचना

घटना के दौरान पीड़िता के साथ चल रही उसकी सहेली किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद परिवार ने फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर थाने में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार आरोपियों में से तीन की पहचान हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी अज्ञात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी थी कि अगर इस घटना की जानकारी किसी को दी गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

घटना से इलाके में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की छापेमारी जारी

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस जांच को गोपनीय रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है ताकि पीड़िता की पहचान सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page