डोभी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: होंडा सिटी कार से 90 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0626_142653.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 जून 2026,

गयाजी: जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

कार से बरामद हुई 240 बोतल विदेशी शराब

मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान पंजीयन संख्या DL-3CBA-3421 वाली होंडा सिटी कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 90 लीटर अवैध विदेशी शराब, यानी 240 बोतलें, बरामद की गईं। बरामद शराब को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी फतेहपुर का निवासी

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमीत कुमार (23 वर्ष), पिता- नारायण सिंह, निवासी- अंगरा तेतरीया, थाना- फतेहपुर, जिला- गयाजी (बिहार) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस शराब की खेप के स्रोत और इसके गंतव्य के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

अनुसंधान के बाद समर्पित होगा आरोप पत्र

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार मामले में अग्रेतर अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

शराब तस्करी के खिलाफ लगातार जारी है अभियान

गयाजी जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डोभी चेकपोस्ट पर हुई यह कार्रवाई शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page