खिजरसराय से नाबालिग छात्रा अपहरण मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

0
IMG-20260119-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 जनवरी 2026,

गयाजी; खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अपहृत किशोरी को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिजरसराय के ग्राम बड़की बेलदारी निवासी ने खिजरसराय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे खिजरसराय बाजार सामान लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब गांव के लोगों से सूचना मिली कि गांव का ही युवक छोटू कुमार, पिता ब्रिज चौहान, शादी की नीयत से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है।

शिकायत के आधार पर खिजरसराय थाना द्वारा कांड संख्या 396/25, दिनांक 24.10.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। थानाध्यक्ष खिजरसराय के नेतृत्व में पुलिस ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त अभियुक्त छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है, वहीं नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर भी जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page