दुधैला हत्याकांड: मगध आईजी समेत वरीय पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 नवम्बर 2026,
गयाजी। बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुधैला में हुए हत्याकांड को लेकर सोमवार, 2 नवंबर 2026 को मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कांड के विभिन्न पहलुओं की हुई समीक्षा
यह निरीक्षण बुनियादगंज थाना कांड संख्या 296/25 (हत्या) के संदर्भ में किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।
अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कांड के अनुसंधान में तेजी लाने, आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने तथा मामले में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
