खिजरसराय के कुतलुपुर में ₹1.90 करोड़ की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

0
IMG-20260708-WA0000.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत कुतलुपुर गांव में मंगलवार को करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। भवन का उद्घाटन अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में विधायक के साथ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अमरेंद्र कुमार चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि दयाशंकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से ग्रामीणों को पंचायत स्तर की विभिन्न सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेगा। प्रमाण-पत्र, आवेदन, योजनाओं से संबंधित कार्यों एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए लोगों को बार-बार प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने विधायक एवं अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के संचालन से प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुलभ होंगी और ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। नए भवन के उद्घाटन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page