खिजरसराय में बड़ा हादसा: करंट से तीन युवकों की मौत, गांव में मातम, ग्रामीणों में आक्रोश

0
image_search_1766510249764.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 दिसंबर 2025,

गयाजी; खिजरसराय प्रखंड के उचौली पंचायत अंतर्गत खैरा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें 11 हजार केवी का जर्जर बिजली तार अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक ही गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

कैसे हुई घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, खैरा गांव निवासी गोलू यादव अपने घर के बाहर काम कर रहा था। तभी घर के पास से गुजर रहा 11 केवी का पुराना और जर्जर तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। जमीन गीली थी, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में करंट फैल गया और गोलू बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
गोलू को तड़पता देख उसका चचेरा भाई नीतीश यादव उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उनका मित्र राजा यादव भी बचाव के प्रयास में आगे बढ़ा और वह भी करंट से झुलस गया। देखते ही देखते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस पहुंची मौके पर, शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गयाजी भेज दिया। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन करने में जुटी गई।

ग्रामीणों में गुस्सा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर थे और इसकी शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने और लापरवाही बरतने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
तीनों युवकों की असमय मौत से खैरा गांव में शोक की लहर है, हर आंख नम है और पूरा गांव सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page