गयाजी के नए जिला अग्निशमन पदाधिकारी बने ज्योति प्रकाश, 22 अगस्त को किया योगदान

0
IMG-20260824-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 अगस्त 2026

गयाजी: जिले में अग्निशमन विभाग के नए जिला अग्निशमन पदाधिकारी के रूप में ज्योति प्रकाश ने योगदान दिया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना की अधिसूचना तथा महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार के गत्यादेश के आलोक में उन्होंने 22 अगस्त 2026 के पूर्वाह्न में गयाजी जिले में अपना योगदान दिया।

अग्निशमन व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

नए जिला अग्निशमन पदाधिकारी के योगदान के बाद जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा अग्निशमन सेवाओं की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है। गयाजी जैसे महत्वपूर्ण जिले में अग्निशमन विभाग के सामने शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी समय पर आपात सहायता पहुंचाने और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

सरकारी आदेश के तहत हुआ योगदान

ज्योति प्रकाश का गयाजी जिले में पदस्थापन गृह विभाग की अधिसूचना ज्ञापांक 10/अग्नि0से0-01-42/2026 गृ०आ०-10284/पटना, दिनांक 20 अगस्त 2026 तथा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार, पटना के गत्यादेश ज्ञापांक IC-114/FO-2024-5110, दिनांक 21 अगस्त 2026 के आलोक में हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page