नीमचक बथानी में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी, चार परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

0
IMG-20260130-WA0014.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 जनवरी 2026,

गयाजी; नीमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से चार संभावित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित हाई स्कूल खिजरसराय, मिडिल स्कूल खिजरसराय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय खिजरसराय तथा यशवंत हाई स्कूल खिजरसराय, गयाजी को परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसरों, कक्षाओं, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में चहारदीवारी दुरुस्त पाई गई है तथा परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में टेबल-डेस्क उपलब्ध हैं, जो परीक्षा संचालन के लिहाज से संतोषजनक है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि से पूर्व पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखा जाए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासन के इस संयुक्त निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर नीमचक बथानी अनुमंडल में समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि परीक्षार्थियों को अनुकूल वातावरण मिल सके और परीक्षा निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page