डोभी चेकपोस्ट पर 96 लीटर अवैध बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260616-WA0014.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 जून 2026,

गयाजी: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। इसी कड़ी में मद्यनिषेध विभाग ने गयाजी जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, समेकित जांच चौकी डोभी (बाराचट्टी थाना क्षेत्र) में वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या BR-02BB-1105) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 192 केन बीयर बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 96 लीटर बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपीन कुमार (24 वर्ष), पिता चन्द्र यादव, निवासी चांदो, थाना धनगाई, जिला गयाजी के रूप में हुई है।

अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मद्यनिषेध विभाग ने बरामद बीयर और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा अनुसंधान पूरा होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

छापामारी दल में शामिल रहे अधिकारी

इस कार्रवाई में मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छापामारी दल में निरीक्षक विजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार ऋषि, हलेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र बैठा, मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।

शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई

गौरतलब है कि गयाजी जिला झारखंड सीमा से सटा होने के कारण शराब तस्करों के लिए प्रमुख मार्ग माना जाता है। ऐसे में डोभी चेकपोस्ट पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा कई बड़ी खेप पकड़ी गई हैं, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page