मगध आईजी विकास वैभव ने औरंगाबाद में की अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
1778953273946.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | औरंगाबाद | 16 मई 2026,

औरंगाबाद। मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, औरंगाबाद स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले की विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आईजी विकास वैभव ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, कानून-व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने तथा थाना स्तर की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।

आईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए आम लोगों का विश्वास मजबूत किया जाए।

बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, पुलिसिंग की गुणवत्ता एवं थाना संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page