गुरारू में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम के तहत लैंगिक समानता का संदेश, जीविका दीदियों की खेल प्रतियोगिता

0
1765901421138.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 दिसंबर 2025,

गयाजी; मंगलवार को गुरारू प्रखंड में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम के तहत लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने और यह संदेश देने के लिए कि महिलाएं समाज के हर स्तर पर पुरुषों के समान हैं, जीविका दीदियों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका आचार्य मम्मट एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, गुरारू संभव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैडमिंटन और कैरम में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विराट महिला जीविका संकुल संघ की 10 महिलाएं एवं मगध महिला जीविका संकुल संघ की 10 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन और कैरम बोर्ड खेल आयोजित किए गए।

🔹बैडमिंटन प्रतियोगिता में मगध महिला जीविका संकुल संघ की सदस्य विजेता रहीं।

🔹कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में विराट महिला जीविका संकुल संघ की सदस्य ने जीत हासिल की।

लैंगिक समानता पर दिया गया संदेश

उद्घाटन समारोह में जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने महिलाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना लैंगिक समानता पर आधारित है, जबकि लैंगिक भेदभाव एक सामाजिक बुराई है, जिसका विरोध आवश्यक है। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और महिलाओं के आत्मनिर्भर व सशक्त बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जीविका सामुदायिक संगठन लगातार कार्य कर रहा है।

प्रतिवर्ष होंगी खेल प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका कार्यालय गुरारू द्वारा किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने घोषणा की कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसमें संकुल संघ की प्रतिनिधि जीविका दीदियों के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय जीविका कर्मी एवं सामुदायिक सेवा प्रदाताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page