GCE गयाजी में ‘Scale-Up & Market Access’ कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को स्टार्टअप विस्तार की रणनीतियों की दी जानकारी
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 अगस्त 2026
गयाजी: विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (GCE गयाजी) के Startup Cell द्वारा ‘Scale-Up & Market Access’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। Startup Cell के Professor In-Charge प्रो. लवकुश गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया।
स्टार्टअप को स्केल-अप करने की रणनीतियों पर चर्चा
मुख्य वक्ता मनीष कुमार, Assistant Professor, Budhayan College of Management and Technology, Gayaji ने PPT के माध्यम से स्टार्टअप को स्केल-अप करने, बाजार तक पहुंच बनाने और व्यवसाय के विस्तार से जुड़ी रणनीतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कर्ष प्रियदर्शी के स्टार्टअप WEDNEU की वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया।
Startup और Incubation के अवसरों की दी जानकारी
District Startup Coordinator, Gayaji सुशांत कुमार ने Startup Cell की गतिविधियों और युवाओं के लिए उपलब्ध स्टार्टअप एवं मेंटरशिप अवसरों की जानकारी दी।
वहीं विकास कुमार, Junior Executive, Incubation Centre, IIT Patna ने IIT Patna Incubation Centre की सुविधाओं, संसाधनों एवं स्टार्टअप को मिलने वाले सहयोग के बारे में विस्तार से बताया।
युवाओं से रोजगार सृजनकर्ता बनने का आह्वान
GCE गयाजी के प्राचार्य द्वारका दास नीमा ने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने में Startup Cell की भूमिका की सराहना की।
युवाओं को स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के अंत में हर्षवर्धन लाल, General Manager, DIC ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने नए विचारों को व्यावसायिक स्टार्टअप में बदलने, उन्हें विकसित करने और व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
